इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में दबंगों की धमकियों और अभद्रता से परेशान पीड़ित ने DM से जानमाल की सुरक्षा हेतु लगाई गुहार
Etawah, Etawah | Mar 4, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रॉड यदु फार्म निवासी संदीप कुमार पुत्र रामसेवक ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को सोमवार को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई। जिसमे पीड़ित ने करीब आधा दर्जन लोगों पर घर की महिला से अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।