इटावा: मुलायमनगर में शराब पीकर विवाद कर रहे दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 4, 2024 मुलायमनगर में शराब के नशे में मामूली बात पर मारपीट कर रहे दो भाइयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया । सोमवार दोपहर को दोनों भाई प्रदीप व संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मेडिकल परीक्षण कराते हुए कोर्ट में पेश किया । दोनों भाइयों पर शांतिभंग में फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल में जुटी ।