इटावा: विधीपुरा व नवादा के बीच पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब ₹35 लाख की शराब बरामद
Etawah, Etawah | Mar 4, 2024 लवेदी इलाके में पुलिस व एसओजी टीम ने 4 अंतरराज्यीय शराब तस्करो को गिरफ्तार किया । रविवार रात करीब 4 बजे आगरा से मुज्जफरपुर जा रही करीब 35 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की 203 पेटी को बरामद किया गया । पकड़े गए तस्करो में 3 इटावा एव 1 राजस्थान का रहने वाला है,तस्करो के पास से 1 कंटेनर,2 कार,4 मोबाइल,2 बिल्टी बरामद हुई है ।