इटावा: नीमडाणा के पास बिजली के पोल से एक बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत व दूसरा हुआ घायल
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 कुठौंद निवासी कप्तान सिंह पुत्र अभय सिंह करुणाकर पुत्र संतोष कुमार के साथ बीती रात बाइक से जा रहे थे, तभी चकरनगर थाना क्षेत्र के नीमडाणा के समीप बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।