रसूलाबाद: ब्लॉक परिसर रसूलाबाद में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं की विधायक ने की सराहना
रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधायक पूनम संखवार ने नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। साथ ही समूह की महिलाओं से उनके कार्यों के विषय में जानकारी ली, और महिलाओं की तत्परता पर विधायक पूनम संखवार ने उनकी खूब प्रशंसा की।