रसूलाबाद: अंगदपुर गांव के पास बाइक सवार आवारा मवेशी से टकराकर हुआ घायल, घायल को CHC में कराया गया भर्ती
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंगदपुर गांव के पास बुधवार को बाइक सवार कानपुर नगर निवासी पंकज कुमार पुत्र शिव बाबू आवारा मवेशी से टकराकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने उपचार शुरू किया है।