रसूलाबाद: सुभाष नगर में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बालक, गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कानपुर किया रेफर
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार को एक 10 वर्षीय बालक प्रतीक पुत्र शिव स्वरूप छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी अचानक वह छत से नीचे आ गिरा जिससे बालक का पैर टूट गया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया ।