कुरडेग: कुरडेग के गम्हारझरिया में संत कबीर की 628 वां प्रगट उत्सव का आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा
Kurdeg, Simdega | Jun 30, 2026 कुरडेग के गम्हार झरिया में मंगलवार की सुबह 9:00 संत कबीर पंथ्यों के द्वारा संत कबीर की 628 में प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जहां पर आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुए वहीं सभा यात्रा के बाद राजगीरों के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा भजन कीर्तन आयोजित हुई।