सरवाड़: ABVP ने नर्सिंग संस्थान पर लगाए आरोप, RTI में जानकारी नहीं देने का आरोप, केकड़ी SDM को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
Sarwar, Ajmer | Jun 10, 2026 राजकीय मॉडल नर्सिग संस्थान केकड़ी में RTI के तहत जानकारी उपलब्ध न कराने और छात्रों पर दबाव बनाने के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार दोपहर बाद 3 बजे SDM बलाई को ज्ञापन सौंपा।परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया संस्थान के छात्रों ने वित्तीय मामलों से संबंधित जानकारी के लिए आवेदन दिए थे,जानकारी नहीं दी गई।