शाहबाद: सैनिक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली के शाहजहांपुर हाईवे पर सैनिक पेट्रोल पंप के निकट रविवार की शाम 7:00 एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया । घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोजा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव का रहने वाला रामनरेश 40 वर्ष बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।