हरसूद: वार्ड क्रमांक 9 निवासी एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पत्रकार को लगी चोट
Harsud, Khandwa | Jun 13, 2026 शनिवार सुबह फीलगुड चौराहे पर खड़ी मोटरसाइकिल में वार्ड क्रमांक 9 निवासी एक व्यक्ति ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाकर टक्कर मार दी। जिससे पत्रकार विजय यादव के हाथ में चोट लग गई। विजय यादव की शिकायत पर हरसूद पुलिस ने फारूख नामक व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 ए में प्रकरण दर्ज किया है।