बिसौली: फतेहपुर गांव के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Apr 13, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास एक टेंपो ने सोमवार को 6 बजे करीब बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चेतराम पुत्र जानकी प्रसाद, निवासी ग्राम अंताईपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चेतराम बाइक से अपनी बेटी के लिए दवाई लेने फतेहपुर गांव जा रहे थे।