सगड़ी: अजमतगढ़ कस्बा में सड़क हादसे में ठेला लगाकर छोले बेचने वाले व्यक्ति की दर्दनाक मौत, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना अजमतगढ़ कस्बा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला लगाकर छोले बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई । जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वार्ड नंबर 3 जानकीपुरम अजमतगढ़ निवासी हरेन्द्र सोनकर रोज की तरह ठेले पर छोले बेचकर घर लौट रहे थे । तभी सड़क हादसा हो गया ।