बेंगाबाद: चितमाडीह में शिक्षा, स्वास्थ्य व राशन-पानी के मुद्दों पर बैठक, फॉरवर्ड ब्लॉक ने संघर्ष तेज करने की अपील की
बेंगाबाद प्रखंड के चितमाडीह गांव में रविवार को 12 बजे फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं की अगुवाई में स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पानी, खेती आदि से जुड़े मूलभूत सवालों को नेताओं के सामने रखा।