रीवा पुलिस सोती रही, सबसे बड़े गांजा तस्कर को उठा ले गई उड़ीसा पुलिस रीवा और मऊगंज में है 50 हजार का इनाम ,, आखिर क्यों अपनी कस्टडी में नही ले रही रीवा व मऊगंज पुलिस
रीवा। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ और तमाम कॉम्बिंग गश्त के बड़े-बड़े दावों की धज्जियां उड़ाते हुए ओडिशा क्राइम ब्रांच ने विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े
कथित गांजा तस्कर और गैंगरेप के इनामी आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा पुलिस की नाक के नीचे से शहर के बिछिया थाना के लोही गाव से लगभग माह भर पहले गिरफ्तार कर लिया था। रीवा पुलिस छोटी मोटी करवाई कर अपनी वाहवाही का डिण्डौरा पिटती रहती है तो फिर इतना बड़ा गांजा तस्कर अब तक रीवा और मऊगंज पुलिस की पकड़ से कैसे दूर है आखिर क्यों रीवा पुलिस कुख्यात आरोपी को अपनी हिरासत में नही ले रही है। कथित
शातिर गांजा तस्कर व गैंगरेप का आरोपी आदित्य मिश्रा पर मऊगंज और रीवा जिले के कई थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का कुल इनाम घोषित है। इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी और ओडिशा पुलिस उसे दबोचकर अपने साथ ले गई ।
15 क्विंटल गांजे की खेप से बेनकाब हुआ विंध्य का नेटवर्क
हाल ही में ओडिशा पुलिस ने 15 क्विंटल गांजे की एक विशाल खेप पकड़ी थी। उस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो विंध्य क्षेत्र में फैले नशे के काले कारोबार के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ आरोपियों के बयानों में हनुमना निवासी आदित्य मिश्रा का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया, जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने सीधे रीवा में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
गांजा तस्करी से लेकर गैंगरेप तक का आरोप, 50 हजार का था इनाम
आदित्य मिश्रा पर केवल नशे की तस्करी ही नहीं, बल्कि नईगढ़ी थाने में गैंगरेप जैसा घिनौना और गंभीर अपराध भी दर्ज है। आरोपी पर कई थानों द्वारा कुल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
दो जिलों के थानों में दर्ज है ये अपराध
नईगढ़ी थाना: गैंगरेप का गंभीर मामला 30,000 का इनाम
मनगवां थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम
समान थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम
रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल
रीवा और मऊगंज पुलिस जिस शातिर तस्कर को महीनों से नहीं ढूंढ पा रही थी, उसे ओडिशा पुलिस ने चंद घंटों की सटीक रणनीति से शहर के बीचों-बीच से उठा लिया।
एक तरफ रीवा पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' और कॉम्बिंग गश्त का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ 50 हजार का इनामी और गैंगरेप का आरोपी पुलिस की नाक के नीचे आराम से पनाह लिए बैठा था। ओडिशा पुलिस की इस धमाकेदार कार्रवाई ने न केवल नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि रीवा पुलिस के सूचना तंत्र और मुस्तैदी पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा आरोपी आदित्य मिश्रा की जमानत कब होती है ।