गरखा: बंगरा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से तरकुल में आग लगी, बड़ा हादसा टला
Garkha, Saran | May 1, 2025 गड़खा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में गुरुवार के सुबह 8 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक तरकुल में आग लग गई. तेज बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली से तरकुल धधक उठा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था..............