गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार टांडा मेडिकल कॉलेज में गत बुधवार से रोबोटिक सर्जरी की फीस लागू हो गई है। सामान्य मरीजों से 30 हजार और प्राइवेट रूम वालों से 60 हजार रुपये लिए जाएंगे। हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड धारकों को भी छूट नहीं मिलेगी। 30 करोड़ की मशीन से अब तक 22 सफल सर्जरियां हो चुकी हैं।