शामली: शामली में पूर्वी यमुना नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिसकर्मी के सिर में आई चोट
Shamli, Shamli | Jun 8, 2026 सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शामली के कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के पुल के नीचे एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव कूडे के ढेर में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया, इसी बीच सिर में चोट लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों मे जुटी है।