सोनारायठाढ़ी: खिजुरिया गांव में नव निर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ढोल-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई
सोनारायठाड़ी प्रखंड क्षेत्र के खजुरिया गांव में पंडित के नेतृत्व में ढोल बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शोभायात्रा नदी घाट पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंचार से जल संकल्पित कर कलश में भरा गया पूर्व कृषि मंत्री ने भी भाग लेकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।