मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता- एसडीएम
एसडीएम ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का लिया फीडबैक
यमुनानगर : (हेमंत शर्मा)मेला प्रशासक एवं एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के दिशा-निर्देशानुसार जिला में 20 नवम्बर से 24 नवम्बर 2026 तक लगने वाला मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर बेहतरीन तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं का आवागन शुरू हो गया है, उन्होंने मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे प्रशासन द्वारा मेले में की गई व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है।
एसडीएम ने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रशासन द्वारा मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए है। उन्होंने इस दौरान श्रद्घालुओं से पूछा कि उन्हें मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है और प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं कैसी हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिला प्रशासन का प्रयास है कि मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में आने वाले श्रद्धालु सुखद एवं सुरक्षित धार्मिक अनुभव लेकर लौटें।
मेला प्रशासक एवं एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। मेले में स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए प्रशासन का प्रयास है कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि देश के विभिन्न क्षेत्
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 17, 2026