शाहबाद: देवरी का सिसरीपुरा तालाब फूटा, एक मंज़िला मकान डूबे, गांव में बाढ़ के हालात
Shahbad, Baran | Aug 18, 2024 देवरी गाँव के सिरसीपुरा तालाब में दो दिन पहले एक बडा होल हो गया था। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा उसको बंद करने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन आज सुबह अचानक तालाब फूट गया आसपास की बस्तियाँ जलमग्न हो गईं हैं। साथ ही मौके पर ज़िलाधिकारी कलेक्टर सहित तमाम बड़े अधिकारी मौके पर देवरी पहुँचे हैं। तालाब का पानी खत्म होने पर प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।