गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के घुघरीटांड बाईपास पर हुआ पाइपलाइन लीकेज, हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद; दुर्घटना की बनी है आशंका
गया-बोधगया घुघरीटांड बाईपास रोड स्थित टेम्पु स्टैंड के समीप वाटर सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है।गड्ढा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पाइपलाइन लीकेज की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।