नानपारा: नानपारा में पत्रकार के भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
नानपारा में वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी के छोटे भाई अजय कुमार द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव नहर किनारे मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और शरीर पर मोटरसाइकिल पड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।