भिंड नगर: बढ़ती महंगाई के विरोध में कल कांग्रेस निकालेगी विशाल रैली, बैलगाड़ियाँ भी होंगी शामिल: जिलाध्यक्ष
भिंड जिले में लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ती महंगाई से आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर कल 21 मई को कांग्रेस द्वारा विशाल जन आंदोलन और रैली निकाली जाएगी।इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेज बघेल करेंगे।रैली सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।