आरंग: छात्रा मानसी टंडन को 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई
Arang, Raipur | May 1, 2026 आरंग विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभावान छात्रा मानसी टंडन को 12वीं की प्रवीण्य सूची में 96. 4% अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में दसवां स्थान हासिल करने पर मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने बधाई दी साथ ही शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में विधानसभा कार्यालय में भी छात्र को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई