बरेली: CM की सख्ती का असर! बरेली में अधिकारियों को चेतावनी, कहा- शिकायत निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
बरेली में मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। मण्डलायुक्त ने साफ कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय से उपस्थित रहें, लापरवाही बिल्कुल