हनुमानगढ़। शनिवार दोपहर तेज धूलभरी आंधी और रेत के बवंडर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। करीब 12 बजे आसमान में अंधेरा छा गया, घरों-दुकानों में धूल भर गई। अंधड़ से टीन-छप्पर, होर्डिंग्स, पेड़ों को नुकसान और कई हिस्सों में बिजली गुल रही। बाद में ठंडी हवाओं संग हल्की से मध्यम बारिश हुई ।