रघुनाथपुर: लक्ष्मीपुर गांव में प्रचार वाहन की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार को प्रचार वाहन के धक्का लगने से 6 वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने घायल बच्ची को ईलाज के लिए CHC आंदर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की पहचान रघुनाथपुर थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी बब्लू सिंह की 6 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप हुई है।