रघुनाथपुर: लक्ष्मीपुर गांव पहुंच मृत बच्ची के परिजनों से मिलकर नेता व ग्रामीणों ने दी सांत्वना
लक्ष्मीपुर गांव पहुंचकर मृत बच्ची के परिजनों से मिलकर नेता व ग्रामीणों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी है। नेता व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञात हो की मंगलवार को लक्ष्मीपुर गांव में चुनाव प्रचार की वाहन के धक्का लगने से लक्ष्मीपुर निवासी बबलू सिंह की 6 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की मौत हो गई थी।