मधेपुरा: हिंदी विभाग की मुस्कान एथलेटिक्स प्रतियोगिता की बनीं ओवरऑल चैंपियन, किया गया सम्मानित
बीएन मंडल विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर हिंदी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी मुस्कान ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में ऑल ओवर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद एवं चक्का फेंक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विभाग को पूरे 25 अंक दिलाए।