सूरतगढ़: निजी कंपनी के मोबाइल टावर में लगी आग, स्पार्किंग को बताया जा रहा कारण, अग्निशमन दल ने पाया काबू
सूरतगढ़ में करणी माता मंदिर परिसर में लगे निजी मोबाइल टावर में गुरुवार सुबह स्पार्किंग से आग लग गई। मंदिर के पुजारी सहित जागरूक लोगों ने पालिका के दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिस पर नगर पालिका की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।