सिंगरौली: अदाणी समूह के कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर में किया 855 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान
अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं अदाणी पावर के कर्मचारियों द्वारा कुल 855 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के प्रोजेक्ट, ऑपरेशन्स एवं मैंटनेंस के कर्मचारियों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला अस्पताल सीधी एवं वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय, सतना के सहयोग से दो दिवसीय शिविर का आयोजन कर 750 यूनिट रक्तदान किया। जबकि सरई तहसील अन्त