सिंगरौली: भाजपा सांसद गणेश सिंह का बयान- संविधान की हत्या करने वाले ही आज संविधान रक्षा का ढोंग कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी 25 जून को संविधान हत्या दिवस की संज्ञा देती है और कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। 25 जून 2025 को आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर मे इसे काले दिवस के रूप में मनाया और गोष्ठियों का आयोजन किया। सिंगरौली जिले मे इस गोष्ठी का आयोजन दुधीचुआ के सूर्य किरण भवन के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस गोष्ठी को संबोधित करने