चांदपुर: नूरपुर के मोहल्ला कबीर नगर में घर से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
नूरपुर के मोहल्ला कबीर नगर निवासी उदयवीर ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके घर से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया गया पुलिस ने इस मामले को दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की ।और मोहल्ला रामनगर के नानू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार की सांय करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नानू का चालान कर दिया गया है।