जसवंतनगर: ग्राम नगला खुशहाली में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल, पीड़ितों ने थाने में पुलिस को दी तहरीर
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला खुशहाली में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से जनवेद और उसका भाई कन्हैया घायल हो गए। पीड़ित जनवेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गांव में जा रहे थे। रास्ते में कुछ दबंग लोगों से कहासुनी हुई उसके के बाद दबँगो ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें जनवेद और कन्हैया के चोट आई।