सहारनपुर: मोहर्रम पर्व पर प्रशासन अलर्ट, नवींन सभागार में बैठक में डीएम ने दी चेतावनी, विदेशी झंडे और नई परंपरा पर रोक
सहारनपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ही मनाया जाए, किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी।