किशनगढ़ बास: नांगल सहिया के हनुमान मंदिर में चोरी, बदमाशों ने दान पात्र से ₹30,000 चुराए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Kishangarhbas, Alwar | Jun 28, 2026
नांगल सालीया के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के दान पात्रों के ताले तोड़कर करीब ₹30000 की नगदी चुरा ली। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी का पता रविवार सुबह करीब 8:00 बजे चला जब ग्रामीण मंदिर की सफाई करने के लिए पहुंचे। इसको लेकर रामनिवास ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।