गुरुवार को करीब 11 बजे ग्राम बघवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संयुक्त संचालक शिक्षा डॉक्टर मनीष वर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से विषय वस्तु पर सीधा संवाद किया गया। शिक्षकों की डेली डायरी, पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति, उपस्थिति पंजी, ई-अटेंडेंस, नियमित उपस्थिति पंजी, उमंग एवं उज्जवल के विषय में सभी प्राचार्यो से पूछा।