छतरपुर जिले में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गुलाट के पास सड़क हादसा हो गया। अंधियारा निवासी फूलचंद (25) अपने साथियों दीपू और नम्रता के साथ बाइक से बिजावर से घर लौट रहे थे, तभी एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिनमें फूलचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।