खाजूवाला: वार्ड संख्या 05 में एक युवक ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं हुआ खुलासा
खाजूवाला कस्बे के वार्ड नंबर 5 स्थित कैलाश पुरी कॉलोनी में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी आकाश दीप ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।