इंदौर: 18 और 19 सितंबर को राष्ट्रपति के इंदौर दौरे को लेकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Indore, Indore | Sep 16, 2024 इंदौर में आगामी 18 और 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इंदौर में कई तरह की तैयारी की जा रही है। जिसमें रेसीडेंसी कोठी पर भी उनके ठहराने को लेकर कई विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। वहीं इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज डीसीपी के नेतृत्व में आला पुलिस अधिकारी रेसीडेंसी कोठी पहुंचे थे।