इंदौर: सहयोग नगर में 6 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से हुई मौत, पतंग उड़ाने के दौरान हुआ हादसा
Indore, Indore | Sep 16, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में एक दुखद घटना घटी है, जिसमें 6 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। जिसमे बताया जा रहा है की बच्चा घर पर पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग अचानक हाईटेंशन लाइन में उलझ गई। जिसे निकालने के लिए घर की छत पर रखे एक लोहे के सरिये का उपयोग किया, जो हाईटेंशन लाइन से चिपक गया। जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई।