इंदौर: एमवाय अस्पताल से लापता हुए डॉक्टर को पुलिस ने उज्जैन से किया दस्तयाब, मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस
Indore, Indore | Sep 16, 2024 इंदौर के एमवाय अस्पताल से तीन दिन पहले लापता हुए डॉक्टर हेमंत गिरवाल को उज्जैन में सुरक्षित खोज लिया गया है। जिसमे इंदौर पुलिस को उज्जैन में डॉक्टर की मोबाइल लोकेशन मिली थी। जिसके बाद उज्जैन के महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट से डॉक्टर को सकुशल ढूंढा। महाकाल थाना पुलिस ने डॉक्टर हेमंत को संयोगितागंज पुलिस के सुपुर्द किया। जिसके बाद उन्हें इंदौर लाया गया है।