इंदौर: बाणगंगा थाना पुलिस ने भागीरथपुरा से ₹4 लाख की ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Sep 16, 2024 इंदौर की बाणगंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिलीं, क्षेत्र नाबालिग बच्चो के माध्यम से ब्राउन शुगर का विक्रय करने वाले देव सेंगर नामक आरोपी को भागीरथपुरा से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस 4 लाख रुपए कीमत की 40 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर जप्त की है। जिसमे आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है। वही आरोपी से ड्रग पैडलरों को पूछताछ की जा रही है।