शाहबाद: शाहाबाद में एमपी शिवपुरी से आने वाली बसें उगल रही हैं काला धुआं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
Shahbad, Baran | May 3, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद तहसील क्षेत्र में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आने वाली बसें लगातार काला धुआं छोड़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इन बसों से निकलने वाला धुआं राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। खासकर बाजार और बस स्टैंड के आसपास हालात ज्यादा खराब हैं जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।