सांगड स्कूल की बालिकाओं ने कबड्डी में रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक
70वीं जिला स्तरीय (14 वर्षीय) कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगड की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है। विद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब बालिका टीम ने कोई जिला स्तरीय ट्रॉफी जीती है।
यह ऐतिहासिक सफलता कप्तान राजल चारण की अगुवाई और खेल प्रभारी रानीदान के कुशल मार्गदर्शन में मिली है। टीम में कप्तान राजल चारण के साथ चेतना, संजना, डिम्पल, रतन कुमारी, शारदा, सानिया, सपना, भावना और देविका ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजेता टीम और उनके प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं
#kabaddi #kabaddimatch #kabaddiplayer #jaisalmer #sports #JaisalmerNewsToday