पिछोर: ग्राम कुम्हर्रा में खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर हुई राख
आज सोमवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम कुम्हर्रा में एक किसान के खेत में अचानक लगी आग,गेहूं की फसल जलकर हुई खाक। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह फसल लगभग 6-7 बीघा में गेहूं की फसल खड़ी हुई थी।मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरी तरह से गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी।