बेगूसराय: डीएम ने लोकसभा चुनाव मतगणना स्थल बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
04 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव मतगणना स्थल बाजार समिति का डीएम रोशन कुशवाहा ने निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग, मतगणना टेबल, पीने के पानी की व्यवस्था आदि के बारे में बिंदुबार निर्देशित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि मतगणना का काम पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.