बेगूसराय: फरकाहा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के फरकाहा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 01 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया है. नाजुक स्थिति में उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती किया गया है. इस संबंध में परिजन में बताया कि सोहन पासवान बरियारपुर बाजार जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात बहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया है.