हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र की नाबालिक की शादी पुलिस ने रुकवाई, किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा, बारात बिन दुल्हन लौटी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी की शादी रुकबादी दी जिससे परिजनों में हड़कंप मचा बारात जो जिला अलीगढ़ के इगलास से आई थी वह वापस लौट गई इसी के चलते पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भिजवाया गया बुधवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग यह मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचा और समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र सत्यापन कर रही है